फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah obliged hizbul chief salahudin with medical seat

आतंकी के बेटे को अब्दुल्ला ने दिलवाया था मेडिकल में दाखिला

Sat, 04 Jul 2015 11:36 AM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah obliged hizbul chief salahudin with medical seat

हाल ही में पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत द्वारा अपनी किताब में किए गए जा रहे खुलासों से दिल्ली ही नहीं बल्कि जम्मू कश्मीर की राजनीति में हलचल मचा दी है। अब एएस दुलत हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू प्रमुख सैयद सलाउद्दीन से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


दौलत ने अपनी किताब 'कश्मीर: द वाजयेयी ईयर्स' में एक जगह लिखा है 1990 में हिज्बुल मुजाहिदीन के स्वयंभू प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने अपने बेटे को मेडिकल में सीट दिलवाने के लिए स्थानीय आईबी चीफ की मदद ली थी और उनके कहने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सलाहुद दीन के बेटे को सीट दी थी। दुलत ने किताब में दावा किया है आतंकियों से समर्पण कराने के लिए हमेश से ही इस तरह की मदद की जाती रही है।
विज्ञापन


आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने भी सलाहुद्दीन द्वारा स्थानीय आईबी चीफ केएम सिंह से मदद लेने के दुलत के दावे को नकार दिया। हिजबुल की ओर से दुलत के दावे को झूठ करार देते हुए कहा है कि सलाहुद्दीन के बेटे को किसी की मदद से मेडिकल सीट नहीं मिली थी, बल्कि उसने अपनी काबलियत के दम पर सीट निकाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुर्रियत ने दुलत के दावे को नकारा

farooq abdullah obliged hizbul chief salahudin with medical seat

अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने पूर्व रॉ प्रमुख एएस दुलत के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। दुलत ने अपनी किताब में दावा किया था कि कश्मीर में अलगाववादियों का कोई आधार नहीं है।

साथ ही उन्होंने किताब में लिखा है कि मीरवाइज उमर फारूक को मुख्यधारा में लाकर चुनाव लड़ाया जा सकता है। पर मीरवाइज को अपनी जान जाने का खतरा है।

हुर्रियत प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि हुर्रियत का मकसद सिर्फ और सिर्फ अवाम की राय के मुताबिक कश्मीर समस्या का समाधान कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed