फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah back in action mode

एक्शन मोड में आए फारूक, ट्रेन में किया सफर

Fri, 24 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 24 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
farooq abdullah back in action mode

एक्शन मोड में आए नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला शुक्रवार को नेकां नेता बशीर अहमद वीरी के घर अनंतनाग के चहुरम पहुंचे, जिनके पिता अब्दुल गनी वीरी का मंगलवार को निधन हो गया था। उनके साथ कई अन्य नेकां नेता भी थे। फारूक ने इस मौके पर पीएसए के तहत गिरफ्तार मसर्रत पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार किया।

विज्ञापन


डा. फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर से अनंतनाग का सफर ट्रेन में किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इसका कारण सड़कें खराब होना बताया। डा. फारूक ने कहा कि यह शर्म वाली बात है कि मौजूदा सरकार द्वारा राजमार्ग के सुधार के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। सड़कों की हालत इतनी खराब है कि यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


फारूक से जब मसर्रत की गिरफ्तारी और उससे पैदा होने वाली उलझनों पर उनके विचार पूछे गए, तो उन्होंने अपने होंठों पर उंगली रखते हुए कहा ‘नो कमेंट्स’। चहुरम में शिरकत करके डा. अब्दुल्ला अनंतनाग से ट्रेन से ही श्रीनगर वापस लौटे। इस मौके पर पार्टी के अली मोहम्मद सागर, नासिर असलम वानी, पीर मोहम्मद अफाक, अल्ताफ अहमद कैलो, अब्दुल मजीद भट्ट, जुनेद अजीम मट्टू, इफ्तिकार मिसागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed