फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdullah applies for LPG subsidy

पूर्व मुख्यमंत्री ने किया गैस सब्सिडी के लिए आवेदन

Thu, 03 Sep 2015 11:18 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
farooq abdullah applies for LPG subsidy

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने एलपीजी गैस सिलेंडर सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। दुर्गा नगर के सुपर गैस सर्विस के अधिकारी के अनुसार फारूक ने 14 अगस्त को नान-आधार आधारित एलपीजी सब्सिडी के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन


सब्सिडी के लिए आवेदन कर फारूक विवादों में घिर गए हैं। विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। नेकां नेता से बातचीत की कोशिश की गई लेकिन उनके स्टाफ ने मीटिंग में व्यस्त होने की बात कही।
विज्ञापन


बीते लोकसभा चुनाव के दौरान फारूक ने दस लाख रुपये से अधिक सालाना आय और 13 करोड़ रुपये की संपत्ति दिखाई थी। 35 साल के राजनीतिक जीवन में उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौरों तरफ हो रहा हैं आलोचना

farooq abdullah applies for LPG subsidy

पीडीपी प्रवक्ता वहीदुर रहमान परा ने भारी संपत्ति के बाद भी फारूक के सब्सिडी के लिए आवेदन करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह अपने आपको राजा समझते हैं। उनके परिवार के पास अथाह संपत्ति है और वे सब्सिडी चाहते हैं।

यदि वे इतने ही गरीब हैं तो उन्हें अगले छह साल तक मुफ्त गैस की सप्लाई की जाएगी। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाने माने लोगों से सब्सिडी छोड़ने की अपील की थी ताकि उसका लाभ जरूरतमंदों को मिल सके।

इस अपील के जवाब में फारूक ने जुलाई में कहा था कि यह सांसदों के विवेक पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वह सब्सिडी का लाभ लें या छोड़ दें। उन्होंने कहा था कि उनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें क्या करना है वह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed