फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farooq abdulaah said first hoist flag in lal chowk then talk about PoK

PoK से पहले लाल चौक में भारत का झंडा फहराकर दिखाए मोदी सरकारः फारुक अब्दुल्ला

Tue, 28 Nov 2017 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Tue, 28 Nov 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
farooq abdulaah said first hoist flag in lal chowk then talk about PoK
- फोटो : BASIT ZARGAR
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने सोमवार को एक बार फिर अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया। फारुक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र पीओके में झंडा फहराने की बात करने से पहले श्रीनगर के लाल चौक में ही झंडा फहराकर दिखाए। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों पर बात करते हैं।
विज्ञापन


पीओके पर जो उन्होंने कहा है वही सच है। केंद्र और भाजपा यहां तो झंडा फहरा नहीं सकते और पीओके की बात करते हैं। फारुक यहां जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री, सांसद और कांग्रेसी नेता स्व. गिरधारी लाल डोगरा की 30वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने हाल ही में यह कहकर सियासत को गरमा दिया था कि पीओके भारत का हिस्सा नहीं बन सकता। पत्रकारों से बात-चीत में फारुक ने फिर मजबूती से कहा कि सच यही है। पीओके हमारा हिस्सा नहीं है और जम्मू-कश्मीर उनका (पाक का) हिस्सा नहीं। केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आपको सच सुनना पसंद नहीं तो आप झूठ के साथ जी सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टिप्पणियों से भारतीय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचती? उन्होंने पलटकर पूछा-भारतीय भावनाओं से क्या मतलब?, क्या मैं भारतीय नहीं हूं? आप किसकी भावनाओं की बात कर रहे हैं? वे लोग, जो हमारा दुख नहीं देखते? जो हमारे सीमा पर रहने वालों का दुख नहीं देखते?  पत्थरबाजों के खिलाफ केस वापस लिए जाने की बात से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।

पूछा कहां है नोटबंदी के बाद कश्मीर में शांति

farooq abdulaah said first hoist flag in lal chowk then talk about PoK
फाइल फोटो - फोटो : PTI

हाल ही में छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की हत्या के बाबत पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने साफ कहा कि यह केंद्र से पूछा जाना चाहिए। क्योंकि वह दावा करता है कि नोटबंदी के बाद कश्मीर में शांति लौट आई है। 
राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े न होना गलत
राजोरी में हाल ही में दो छात्रों के राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े न होने के सवाल पर फारुक अब्दुल्ला ने इसे गलत ठहराया। कहा कि राष्ट्र का सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। राष्ट्रगान सबसे सम्माननीय।
कहा कि अगर वह अपने किए की माफी नहीं मांगते तो सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उनसे यह अंडर टेकिंग भी लेनी चाहिए कि वह इसे दोहराएंगे नहीं।
केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर को कहा-‘गुड लक’
डा. फारुक अब्दुल्ला ने केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा को भी ‘गुड लक’ कहा, जो शांति कायम करने के मकसद के साथ रियासत के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर विभिन्न पक्षों से बात-चीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed