फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा हुर्रियत आगे बढ़े हम आपके साथ हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में सोमवार को एक और विवादित बयान दिया। अपने पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की जयंती पर श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र निगीन में स्थित उनकी कब्र पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हुर्रियत आगे बढ़े, हम आपके साथ हैं।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि महबूबा ने राज्य के लोगों को बेवकूफ बनाया, जिस तरह मोदी देश को बना रहे हैं।इसके बाद पत्रकारों ने जब डा. अब्दुल्ला से हुर्रियत का साथ देने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने अपने जवाब में कहा कि मैं हुर्रियत के साथ हूूं या खिलाफ वह बात नहीं है।
लेकिन यह जो मौजूदा आंदोलन है, जिसमें वह अपना हक मांगने की बात कर रहे हैं, नेशनल कांफ्रेंस उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जहां तक हक मांगने की बात है, हम न उसके खिलाफ थे और न हैं।
'दोनों मुल्कों को बातचीत से ही अपने मसले हल करने होंगे'
उनके हाल ही में दिए गए एक बयान पर यूपी में उन पर देश विरोधी बयानबाजी को लेकर दर्ज मुकदमे पर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने कभी भी देश विरोधी बात नहीं की है।
जहां तक कश्मीर के मसले की बात है, यह 1948 से ऐसा ही है। आज भी संयुक्त राष्ट्र में यह ऐसे ही है, जैसा शिमला समझौते में दर्ज हुआ है, जिसके 6 प्वाइंट में यह साफ लिखा है कि कश्मीर का मसला बातचीत के जरिये हल किया जाएगा।
सरताज अजीज के भारत दौरे पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह कोई बात करेंगे, लेकिन एक दिन दोनों मुल्कों को बातचीत से ही अपने मसले हल करने होंगे। उसके बगैर और कोई रास्ता नहीं है।
दोनों हिस्से कश्मीर के ही हिस्से: फारूक
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों मुल्कों को संयम बरतना चाहिए, क्योंकि जब भी बार्डर गरमाते हैं तो लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। दोनों हिस्से कश्मीर के ही हिस्से हैं। उन्होंने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की जल्द सेहत दुरुस्त होने के लिए दुआ की।