फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farook abdullah says to sent back rohingya

फारूक अब्दुल्ला बोले, रोहिंग्याओं को वापस भेजो

Wed, 28 Dec 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 28 Dec 2016 02:22 PM IST
विज्ञापन
farook abdullah says to sent back rohingya
FAROOK ABDULLAH - फोटो : File Photo

नेशनल कांफ्रेंस ने भी रियासत में रोहिंग्या मुस्लिमों के बसने पर विरोध दर्ज कराया है। पार्टी का कहना है कि इन्हें ससम्मान वापस भेजा जाना चाहिए। केंद्र सरकार इस दिशा में आवश्यक पहल करे। ये विदेशी हैं और इन्हें यहां रहने का कोई हक नहीं है।

विज्ञापन



पार्टी अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला का साफ कहना है कि ये भारतीय नागरिक नहीं हैं, फिर इन्हें जम्मू में बसने की अनुमति क्यों दी गई। उनके शासनकाल में यह समस्या नहीं थी। ये यहां कैसे आए और कैसे बसे यह तो नहीं पता लेकिन विदेश मंत्रालय को चाहिए कि इन्हें बाइज्जत वापस भेजा जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही विदेश मंत्रालय को म्यांमार सरकार के समक्ष यह बात पुरजोर तरीके से रखनी चाहिए कि वह मानवाधिकार हनन के मामलों को रोके। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी मुसलमान जब यहां रहने के लिए आ रहे थे तो भाजपा काफी हो हल्ला मचाती थी कि यहां का डेमोग्राफी बदली जा रही है। इससे आने वाले दिनों में संकट उत्पन्न हो जाएगा। अब तो केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, फिर रोहिंग्या समस्या का हल क्यों नहीं किया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा स्वराज से खुद भी बात करेंगे फारूक

farook abdullah says to sent back rohingya
सुषमा स्वराज - फोटो : File Photo

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के स्वस्थ होने पर वे स्वयं इस मुद्दे पर उनसे बात करेंगे। कहा जाएगा कि रियासत को रोहिंग्याओं से मुक्त कराया जाए। इतनी दूर आकर बसने का कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है।

उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया कि नेकां के कार्यकाल में रोहिंग्या आकर बसे। उनके समय में कश्मीरी मुसलमान जरूर आए थे, जिसको लेकर भाजपा हल्ला गुल्ला मचाती थी। अब सारे खामोश बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed