फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farook abdullah does not know her wifes property

फारूक अब्दुल्ला को नहीं पता बेगम की संपत्ति का ब्यौरा

Fri, 24 Mar 2017 12:29 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू
राघवेंद्र नारायण मिश्र,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 24 Mar 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
farook abdullah does not know her wifes property
पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को अपनी बेगम की चल और अचल संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं है। श्रीनगर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बतौर प्रत्याशी दिए शपथ पत्र में फारूक ने कहा है कि उनकी पत्नी 27 साल से लंदन में रहती हैं और उनकी संपत्ति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि जम्मू कश्मीर में उनकी बेगम की कोई संपत्ति नहीं है। पूर्व सीएम की संपत्ति में तीन साल में डेढ़ करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। उधर, अनंतनाग से पीडीपी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के पुत्र तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने शपथ पत्र में कहा है कि एक फिल्म कंपनी में उनकी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन


फारूक के शपथ पत्र के मुताबिक 2014 में उनकी सालाना आय 10 लाख 67 हजार 304 रुपये थी जो अब 2017 में बढ़कर 21 लाख 20 हजार 931 रुपये हो गई है। पहले उनके पास करीब डेढ़ करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी जो अब 16,8,85,154 रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फारूक के पास करोड़ों की अचल संपत्ति

farook abdullah does not know her wifes property
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : Amar Ujala

अचल संपत्ति 11.50 करोड़ से बढ़कर 12.50 करोड़ हो गई है। फारूक के पास दो कारें हैं। कामर्शियल बिल्डिंग 6.50 करोड़ की है, जबकि आवासीय भवन 3.75 करोड़ का है। उन्हें विरासत में 8.75 करोड़ की संपत्ति मिली है। फारूक के पास रिलायंस कंपनी के 1663964 रुपये के शेयर हैं। 

फारूक के नाम जेके बैंक में फिक्सड डिपोजिट के रूप में 67 लाख से अधिक राशि है, जबकि सेविंग में 2071544 रुपये, 983890 रुपये, 4137804 रुपये और एसबीआई में 1240948 रुपये जमा हैं। फारूक की श्रीनगर के शेरवानी रोड स्थित धनजी बाई बिल्डिंग में एक तिहाई शेयर है, जिसकी कीमत 6 करोड़ से अधिक है।

श्रीनगर में उनके मुकाबले में पीडीपी की ओर से उतरे प्रत्याशी नाजिर अहमद खान के पास नकद सिर्फ 50 हजार रुपये हैं। उनके पास अचल संपत्ति आठ लाख की है। बेगम और खुद की चल संपत्ति 16 लाख रुपये की है। 

महबूबा मुफ्ती के भाई के पास भी करोड़ों की संपत्ति

farook abdullah does not know her wifes property
महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO

अनंतनाग से पीडीपी प्रत्याशी और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक के पास 23.70 करोड़ की अचल संपत्ति है और उनकी पत्नी राधिका कपूर के पास 10.5 करोड़ की अचल संपत्ति है। तसद्दुक के पास चल संपत्ति 32.33 लाख और पत्नी के पास 61.09 लाख है।

उनके मुकाबले में खड़े कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के पास 14 करोड़ 95 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। मीर के पास 60 लाख रुपये की चल संपत्ति है। संयोग है कि फारूक, तसद्दुक, मीर और नाजिर सभी के पास नकद 50 हजार रुपये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed