फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmers will get compensation of damages

किसानों को मिलेगा नुकसान का मुआवजा

Sun, 12 Oct 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 12 Oct 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get compensation of damages

राज्य सरकार ने फैसला किया है कि 450 रुपये प्रति कनाल के आधार पर बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। 450 रुपये सिंचाई सुविधा वाली भूमि के किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा, जबकि 225 रुपये गैर सिंचाई वाले जमीन से जुड़े किसानों को उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा, जिसमें किसानों द्वारा खेतों में लगाए गए बीज, खाद तथा कीटनाशक की कीमत शामिल होगी।

विज्ञापन


इस संबंध में राज्य के कृषि मंत्री गुलाम हसन मीर ने उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान घोषणा की तथा कहा कि बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इस बैठक में फसलों के अलावा सब्जियों के नुकसान का भी जायजा लिया गया। वहीं मीर ने कहा कि स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड (एसडीआरएफ) के अलावा मुआवजे की धनराशि जारी की जाएगी तथा किसानों को संबंधित जिले के उपायुक्तों के माध्यम से मुआवजा आवंटित होगा।
विज्ञापन


मुआवजा देने के पहले कृषि तथा राजस्व विभाग के द्वारा फसलों के नुकसान का जायजा लिया जाएगा और इसके बाद मुआवजे का आवंटन होगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 3.50 हेक्टेयर से अधिक खड़ी फसल को क्षति पहुंची है।  उन्होंने बताया कि 217 करोड़ की राशि मुआवजे के रूप में आवंटित किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रबी सीजन 2014-15 के लिए खाद बीज आवंटित करने की भी समीक्षा की जो 21753.5 क्विंटल बीज कृषि विभाग की ओर से आवंटित किया जाएगा। घाटी में 94650 मिट्रिक टन खाद की जरूरत को भी उजागर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed