फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmers seminaar

Jammu News: अरनिया में किसानों को आर्गेनिक खेती के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
farmers seminaar
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की पंचायत परलाह में कृषि विभाग द्वारा एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गाजियाबाद से जम्मू कश्मीर दौरे पर आई कृषि वैज्ञानिक सीमा तबस्सुम और बीज प्रमाणित अथॉरिटी के डॉ. मसूद चौधरी विशेष तौर पर मौजूद थे। इस मौके पर किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केमिकल खाद का इस्तेमाल करने के बाद मिट्टी के उपजाऊ तत्व खत्म हो रहे हैं। जिसके चलते दिन प्रतिदिन मिट्टी की गुणवत्ता खत्म होती जा रही है। इससे आने वाले दिनों में खेती में संकट पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक खेती पर केंद्र सरकार की तरफ से जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए कृषि विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। किसानों को ऑर्गेनिक खेती के प्रति जागरूक करना ही कृषि विभाग का मकसद है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में ऑर्गेनिक खेती करने पर किसानों की फसल की बंपर पैदावार हो रही है। इस मौके पर किसानों को कृषि से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि एचएडीपी के अंतर्गत आ रही सरकारी योजनाओं का किसानों को लाभ उठाना चाहिए। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को योजना से संबंधित फॉर्म भरने के बाद किसान को पंजीकृत कर रहे हैं। इस मौके पर किसान राकेश सिंह, भवानी शर्मा, अजय कुमार, जागीर सिंह, दर्शन कुंडल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed