फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmers sad over bad weather

बिगड़ा मौसम देख किसानों के चेहरे मुरझाए

Tue, 28 Oct 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनिया Updated Tue, 28 Oct 2014 10:14 PM IST
विज्ञापन
farmers sad over bad weather

बारिश, बाढ़ और पाकिस्तानी गोलाबारी की मार सहने के बाद एक बार फिर मौसम के बिगड़े मिजाज को देखकर किसानों के चेहरे मुरझा गए। मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी भी हुई। वर्तमान में किसान धान की मोटी फसल की कटाई में जुटे हैं। इसी महीने पाकिस्तानी गोलाबारी से पलायन को मजबूर हुए सीमावर्ती ग्रामीण करीब बाइस दिन बाद घरों को लौटे थे। इस दौरान वह फसल की देखभाल नहीं कर सके थे। अब फसल पक गई है और इसकी कटाई जारी है। अगर अधिक बारिश हो गई तो यह बर्बाद हो जाएगी। पहले से ही धान की यह फसल कई मुसीबतें झेल चुकी है। किसान सागर सिंह, मुलखराज, धनीराम, सोमराज आदि का कहना है कि तमाम बाधाओं को पार करते हुए धान की शरबती, जय चैना और रतना आदि प्रजातियों की मोटी फसल पककर तैयार हो गई है। इसकी कटाई जारी है। बाढ़ और बारिश में उत्पादन में बड़ी कमी आएगी। इसके बावजूद उन्हें फसल से उम्मीदें हैं कि साल भर खाने लायक धान तो मिल ही जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही वह शिविरों से लौटकर आए हैं। अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आ रहा है। फसल को समेटने के लिए कम से कम दस दिन चाहिए। अगर अधिक बारिश हो गई तो यह बर्बाद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed