फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmers hope form a government ?formation

सरकार गठन में अटकी किसानों की उम्मीद

Thu, 04 Feb 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 04 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers hope form a government ?formation

एक साल के इंतजार के बाद भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड पर माफ किए गए लोन का लाभ नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


फरवरी में पेश होने वाले बजट से किसानों को उम्मीद थी कि इस पर कोई अहम फैसला होगा, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद निधन के बाद किसानों की उम्मीद सरकार गठन में अटक गई है।

किसानों ने प्री बजट बैठक में भी इस मुद्दे को वित्त मंत्री के समक्ष उठाया था। मंत्री ने कहा था जल्द ही किसान क्रेडिट कार्ड पर माफ लोन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार ने अपने पहले बजट में घोषणा की थी कि 2014 तक लिए गए एक लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट लोन पर पचास फीसदी की माफी होगी।

एक साल होने के बाद भी ऐसा नहीं हुआ। राज्य कृषि उद्यमिता संगठन के प्रधान कुलभूषण खजुरिया का कहना है कि सरकार के रहते भी किसानों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्यपाल शासन है। राज्यपाल को चाहिए कि किसानों की इस मांग को पूरा किया जाए। किसानों पर किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन का ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे वह परेशान हो रहे हैं।

राज्य किसान संघ के प्रधान तेजिंदर सिंह वजीर का कहना है कि एक साल से किसान इंतजार में है। सरकार गठन न होने से बजट पेश नहीं हुआ।

पहले बजट की घोषणा इस बजट में पूरी होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं होने से किसानों को राहत नहीं मिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed