फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmers facing problem due to rain

बेमौसम बारिश से किसानों की नींद उड़ी

Thu, 30 Apr 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 30 Apr 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
farmers facing problem due to rain

बेमौसम बारिश से पहले से ही मार झेल रहे किसानों को वीरवार की बारिश और मार गई। बारिश और तेज हवाओं ने गेहूं की बचीखुची फसल को भी तबाह कर दिया। फसलों को काटने की तैयारी कर रहे किसानों को फिर झटका लगा है। खेतों में पानी जमा हो गया है। सब्जियां लगाने के लिए अब खेतों के सूखने का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अच्छी धूप से फसलें पक गई थीं। खेत सूख चुके थे और किसानों ने कटाई शुरू कर दी थी। अब फिर से बारिश हो गई है। खेतों में पानी जमा होने से कटाई बंद हो गई है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ एवं शेरे कश्मीर कृषि एवं तकनीकी विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक जेपी शर्मा का कहना है कि फसलों की कटाई करने के लिए अब किसानों को कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। सब्जियों को लगाने के लिए भी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्बाद फसल के चलते किसान पहले से ही परेशान थे। अब उनकी बची-खुची फसल तैयार है। किसान गेहूं की कटाई में व्यस्त हैं। ऐसे में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की नींद ही उड़ा दी है। किसान कृष्ण लाल, कमल किशोर, रमेश कुमार आदि ने बताया की किसानों की हालत दिन प्रतिदिन पतली होती जा रही है।

किसानों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले उन्हें खाद-बीज की समस्या बाद में भारी बारिश से फसल नष्ट हो गई। अब बची-खुची तैयार फसल की कटाई कर रहे हैं तो बारिश ने कटाई की हुई फसल को नुकसान पहुंचाया है।


उनका कहना था कि कई किसानों की खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसान कहां जाए। यही कारण है कि किसान खेती से मुंह मोड़ते जा रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार की ओर से केवल खानापूर्ति ही की जाती है। किसानों को उचित मुआवजा तक नहीं दिया जाता है। ऐसे में किसानों की नींद हराम होकर रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed