फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmers did not ?found crop damage compensation

फसल का नुकसान जानने को खेत में तो आएं हुजूर!

Tue, 21 Apr 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 21 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not ?found crop damage compensation

मौसम का कहर झेल रहे किसानों का गुस्सा सरकार पर निकलना शुरू हो गया है। मुआवजे की मांग के बावजूद सिर्फ आश्वासनों पर टिका धैर्य अब जबाव देने लगा है।

विज्ञापन


बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा मिलने में देरी को लेकर सोमवार को किसान भड़क उठे। गुस्साए किसानों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

उन्होंने सरकार पर किसान वर्ग की अनदेखी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि सरकार ने किसानों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन यह तो तब होगा, जबकि अधिकारी खेतों में जाकर फसल के नुकसान की रिपोर्ट बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक हकीकत यह है कि ज्यादातर गांवों में सरकार की ओर से नुकसान के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं तैयार करवाई गई है।

इससे ही सरकार की मंशा स्पष्ट हो जाती है।सोमवार को शहर के शहीद भगत सिंह पार्क में प्रदर्शन कर रहे किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान तहरीक के जिला अध्यक्ष बनारसी दास ने कहा कि जिला में फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक न ही किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण माफ किया गया है और न ही किसानों को मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के साथ सरासर अन्याय है। किसान भुखमरी की कगार पर पंहुच चुके हैं लेकिन सरकार को इसकी परवाह ही नहीं है।

किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हवा में रिपोर्ट बनाने की अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। न तो सर्वे हो रहा है और न ही किसी ने जमीनों का रुख किया है।


अलबत्ता अधिकारियों से पूछने पर यह जरूर पता चलता है नुकसान का आंकलन चल रहा है। ऐसे में विभाग क्या रिपोर्ट सरकार को सौंपता है इसे लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

उन्होंने फसल मुआवजा मामले पर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा जारी करने को कहा। प्रदर्शनकारियों में मोहिंदर सिंह, ठाकुर बलदेव सिंह, लाल चंद, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed