{"_id":"664e8ddb476a9e83d400c737","slug":"farmers-busy-in-purchasing-basmati-370-rspura-news-c-274-1-rsp1001-100969-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बासमती 370 की खरीदारी में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बासमती 370 की खरीदारी में जुटे किसान
Thu, 23 May 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 23 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
अरनिया। कृषि विभाग द्वारा अरनिया जोन के लगभग सभी बीज केंद्रों में बासमती 370 का बीज पहुंचा दिया गया है। क्षेत्र के किसानों द्वारा प्राथमिकता से बासमती 370 का बीज खरीदा जा रहा है। गेहूं की फसल कटाई के बाद में निरंतर किसान 370 बासमती के बीज का इंतजार कर रहे थे। धान की पनीरी की रोपाई के लिए लोगों ने खेतों में जगह बना दी थी। परंतु बासमती 370 का बीज देरी होने से किसान परेशान हो रहे थे। इसी संदर्भ में किसानों ने अमर उजाला के माध्यम से निरंतर बीज की देरी को लेकर अपनी मांग क रखी थी। जिसको कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बुधवार को लगभग सभी केंद्र में बासमती 370 के बीज की आपूर्ति कर दी है। इस मौके पर किसानों ने जरूरत के अनुसार बीज की खरीदारी की है। वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के अस्थाई बीज केंद्रों में भी बासमती 370 के बीज की आपूर्ति कर दी है।
इस मौके पर एग्रीकल्चर एक्सटेंशन ऑफिसर अरनिया अनिल कुमार ने कहा कि बासमती 370 का बीज लगभग सभी केंद्रो में पहुंचा दिया गया है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार बीज की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी के अलावा सुबह 10:00 से शाम 4:30 तक ब्लॉक में बीज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 किलो की पैकिंग का कुल मूल्य ₹720 तय किया गया है।