फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   farmer news

Jammu News: तूफान फसलों को हुए नुकसान का मुआवजे दे सरकार

विज्ञापन
farmer news
पुरमंडल। क्षेत्र में चार दिन पहले आए तूफान की वजह से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रमंडल क्षेत्र के किसानों ने बताया कि पुरमंडल ब्लॉक के सैकड़ों कनाल भूमि पर लगी गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। बारिश और तूफान के चलते गेहूं की फसल जमीन से लेट चुकी है और अब इसमें से बड़ा हिस्सा बर्बाद हो चुका है। लोगों ने अब 20 फीसदी फसल के मिलने की उम्मीद भी छोड़ दी है। स्थानीय लोगों हेमराज, ध्यान सिंह, बैगअली, जोगिंदर शर्मा, शिव दीप शर्मा, आशुतोष और राजेश कुमार ने बताया कि कंडी क्षेत्र में इस बार आए तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तूफान और बारिश के चलते अधिकांश फसल बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द क्षेत्र में बर्बाद फसल का आकलन करके उनको उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाए ताकि लोगों को इस आपदा से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed