फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Farmer fair held in hill block Sumb, government schemes presented to farmers

पहाड़ी ब्लॉक सुंब में लगाया किसान मेला, किसानों को बताई सरकारी योजनाएं

विज्ञापन
Farmer fair held in hill block Sumb, government schemes presented to farmers
पहाड़ी ब्लॉक सुंब में लगा किसान मेले का निरीक्षण करते नवीन चौधरी। संवाद - फोटो : SAMBA
सांबा। पहाड़ी ब्लाक सुंब में कृषि विभाग ने मेले का आयोजन करवाया। इसका शुभारंभ कृषि विभाग के प्रधान सचिव नवीन कुमार चौधरी ने किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेले का प्रधान सचिव नवीन कुमार ने कृषि, बागवानी, पशुपालन, सेरीकल्चर, हस्तशिल्प, खादी और ग्राम उद्योग, मत्स्य पालन सहित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभागों ने आधुनिक कृषि मशीनरी, जैविक उत्पादों, स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित किया।
चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में भी निरंतर जागरूकता कार्यक्रम कर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से विविध वैज्ञानिक खेती के लिए आत्म निर्भर भारत, सीएसएस और सीएपीइएक्स के तहत विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मूल्यवर्धन और पैकेजिंग पर जोर देकर कृषि को अत्यधिक आकर्षक व्यवसाय के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग द्वारा हाल ही में की गई पहल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पशुपालन की कई योजनाओं का सब्सिडी और प्रोत्साहन का हिस्सा है। भेड़ पालन, सेरी कल्चर से किसानों को कृषि आधारित इकाइयों को स्थापित करने और दूसरों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बागवानी और संबद्ध विभागों को बढ़ाया और सरल बनाया गया है। डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा और उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने किसानों से विभागीय योजनाओं के बारे में पूरी जागरूकता प्राप्त करने और आर्थिक उत्थान के लिए कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं का पता लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन

मौके पर आयुक्त अनुराधा गुप्ता, कृषि निदेशक केके शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी संजय वर्मा, निर्देशक बागवानी राम सेवक, निर्देशक पशुपालन विवेक शर्मा, निर्देशक सेरीकल्चर मंजूर कादरी, निर्देशक भेड़ पालन डॉ संजीव, निर्देशक कमांड एरिया राजिंद्र सिंह तारा, संयुक्त निदेशक विस्तार शाहिद इकबाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने किसानों को किया जागरूक
ज्यौड़ियां। बागवानी विभाग ने खौड़ की पंचायत सरवाल के इंद्री में किसान जागरूक शिविर का आयोजन किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों के लिए रोजगार का साधन उपलब्ध करवाना था। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बागवानी विभाग के मुख्य अधिकारी एस सरबजीत सिंह ने किसानों को कई प्रकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बागवान केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाएं। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने किसानों से रासायनिक खाद और कीटनाशक के उपयोग के बारे में बताया। मौके पर डा. संदीप गुप्ता, सरपंच भूपिंदर सिंह, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed