फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   family hit by calamity twice thankful for no loss of life

अखिर क्यों इस परिवार पड़ रही है कुदरत की मार?

Mon, 22 Sep 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 22 Sep 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
family hit by calamity twice thankful for no loss of life

कालीन और साज सजावट के सामान का व्यवसाय करने वाले गड्डा परिवार को इस वर्ष कुदरत की दो बार मार झेलनी पड़ी है। कुदरत के कहर के कारण गड्डा परिवार की रोजी-रोटी छिन गई है। सारा व्यवसाय ठप होने के कारण परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


छह महीने पहले हुए भारी हिमपात के कारण घाटी के बटमालू स्थित कालीन के शोरूम और वेयर हाउस में रखा सारा सामान खराब हो गया था। मुदस्सर अहमद गड्डा ने बताया कि  हिमपात के चलते उनका सारा व्यवसाय ठप हो गया था।
विज्ञापन


अभी वह इस नुकसान की मार से उबर कर अपने व्यापार को नये सिरे से शुरू कर ही रहे थे कि अब बाढ़ ने कहर बरपा दिया। बाढ़ के कारण सारा पानी शोरूम और वेयर हाउस में घुसने के कारण सारा सामान बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि सैलाब का पानी इतना ऊपर चला जाएगा और यहां पर रहने वाले लोगों की जिंदगी को बर्बाद कर देगा।

उन्होंने बताया कि पानी के उतरने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने शोरूम में पहुंचे तो सारा सामान पानी और मिट्टी से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि कालीन और साज सजावट का सारा सामान खराब हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed