फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   family adopted baby child ummed in jammu

‘उम्मीद’ से बंधी नए परिवार की उम्मीद

Wed, 15 Oct 2014 12:20 PM IST
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू
बिंदू सिंह/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Oct 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
family adopted baby child ummed in jammu

चार महीने की ‘उम्मीद’ से नए परिवार की उम्मीद बंध गई है। बस स्टैंड में बस में मिली लावारिस बच्ची को आखिरकार नौ दिन के बाद नया आशियाना मिल ही गया। कानूनी प्रक्रिया और जांच पड़ताल पूरी होने के बाद नानक नगर के रहने वाले दंपति को चार महीने की बच्ची को सौंप दिया।

विज्ञापन


बच्ची की कस्टडी मिलते ही दंपति और उनके परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर खुशी की चमक देखने को मिली। बच्ची को असिस्टेंट प्रोफेसर मां और बिजनेसमैन पिता का साया मिला है। दीपावली से कुछ दिन पहले बच्ची को नयी जिंदगी के साथ नये रिश्ते और प्यार करने वाले मां-बाप की सौगात तोहफे में मिली है।
विज्ञापन


दीपावली के मौके पर अपने घर पर लक्ष्मी स्वरूप नन्हीं उम्मीद का स्वागत करने के लिए पूरा परिवार बेताब है। कानूनी प्रक्रिया के बाद बस स्टैंड पुलिस थाने के अधिकारी ने अस्पताल के सीएमओ को कानूनी कागजात सौंप कर देर शाम को नानक नगर के दंपति को कस्टडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उम्मीद को घर ले जाने के लिए नानी, दादी और पूरा परिवार उत्साहित दिखा। एसएमजीएस अस्पताल की सीएमओ डा. शाजिया ने बताया कि कागजात की छानबीन कर ली गई है। बच्ची का स्वास्थ्य थोड़ा खराब है। बुधवार को सुबह शिशु विशेषज्ञ से बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के बाद डाक्टर डिसचार्ज करते हैं, तो वह अपने घर ले जा सकते हैं।

गौरतलब है कि चार महीने की उम्मीद छह अक्तूबर को सुबह के समय बस स्टैंड में छंब रूट की बस की बैक सीट पर मिली थी। उसे बस स्टैंड में घूमने वाला भिखारी लेकर भाग रहा था कि सुलभ शौचालय में काम करने वाली कर्मचारी रानी ने रोक कर पुलिस स्टेशन तक पहुंचाया।


‘ख्वाहिश’ को भी इंतजार
उम्मीद की तरह ही निको वार्ड में मां-बाप द्वारा छोड़ी नवजात बच्ची ‘ख्वाहिश’ को भी मां-बाप के मिलने का इंतजार है। शालामार अस्पताल परिसर की पुलिस चौकी के अधिकारी बच्ची के अभिभावकों को तलाशने की कोशिश कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed