J&K: आयुध डिपो में विस्फोट, सेना ने नकारा, कहा-स्लैब गिरने से हुए घायल दो मजदूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के खुंदरू में सेना के फील्ड आयुध डिपो में विस्फोट होने की सूचना है। सेना ने विस्फोट की घटना को नकारा दिया। बताया कि डिपो में निर्माण कार्य के दौरान दो मजदूर घायल हुए हैं। अनंतनाग जिले के खुंदरू में सेना के 21 फील्ड आयुध डिपो में विस्फोट की खबर पूरा दिन चर्चा में रही।
सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि विस्फोट की खबर गलत है। डिपो में कोई विस्फोट नहीं हुआ है। सेना का कोई जवान या पोर्टर भी घायल नहीं हुआ। वहां एक सिविल कांट्रेक्टर द्वारा निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान स्लैब गिरने से दो मजदूर घायल हुए हैं।
वहीं इससे पूर्व खबर यह आई थी कि डिपो में हुए विस्फोट में दो पोर्टर घायल हुए हुए हैं। घायलों को अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में बिलाल अहमद (35) निवासी पंपोर और घुलाम कादिर वागे निवासी अछाबल (18) शामिल हैं।
गौरतलब है कि इसी डिपो में 2007 में हुए एक विस्फोट के बाद आग लग गई थी। इसमें एक स्थानीय सहित तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि 40 के करीब घायल हुए थे।
श्रीनगर में चलाया गया कासो
जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने श्रीनगर के कुर्सू राजबाग इलाके में कासो चलाया और इस दौरान पूरे मोहल्ले को घेरे में लिया और तलाशी अभियान चलाया।
ऐसा पहली बार हुआ कि श्रीनगर के अप-टाउन इलाके में कासो चलाया गया हो।
इससे पूर्व डाउन-टाउन इलाके के लाल बाजार इलाके में सोमवार को कासो चलाया गया था। करीब 17 वर्षों के बाद श्रीनगर में कासो का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ है। गणतंत्रता दिवस से पूर्व कासो लगातार चलाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां कोई चूक नहीं बरतना चाहती हैं। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट है कि गणतंत्र दिवस पर आतंकी फिदायीन हमलों को अंजाम दे सकते हैं।