फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fake Facebook Account Create of ADGP Jammu zone

Jammu News: एडीजीपी जम्मू जोन के नाम का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट

विज्ञापन
Fake Facebook Account Create of ADGP Jammu zone
एडीजीपी के फर्जी और सही अकाउंट की तस्वीर: स्रोत पुलिस
-पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, लोगों से अकाउंट से न जुड़ने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ठगी करने वाले सोशल मीडिया पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने में पुलिस अफसरों को भी नहीं बख्श रहे। हालांकि पुलिस अफसरों के नाम के फर्जी अकाउंट बनाकर ठगना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ताजा मामला एडीजीपी जम्मू आनंद जैन के अकाउंट से जुड़ा है।
इनका पहले भी फर्जी अकाउंट बन चुका है। फेसबुक पर जैन के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ठगों ने उनके जानकारों से पैसे मांगे। एडीजीपी को इसे लेकर सोशल मीडिया पोस्ट साझा करना पड़ा कि उनका फर्जी अकाउंट बना है। जैन ने लोगों से ऐसे किसी भी अकाउंट से जुड़ने से बचने और जानकारी के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल का संदर्भ लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन

वहीं पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि मामले की गहनता से जांच चल रही है। आरोपियों पर कार्रवाई होगी। यह हमारे संज्ञान में आया है कि जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के नाम का उपयोग कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। यह धोखाधड़ी वाला कृत्य एक गंभीर उल्लंघन है और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। इस गैरकानूनी गतिविधि में शामिल अपराधियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले अकाउंट से न जुड़ें और न ही उसका अनुसरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed