फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fake Assistant Commissioner of Excise arrested along with two accomplices in Bishnah

Jammu: नकली पहचान और मीडिया आईडी से लोगों को बना रहा था बेवकूफ, फर्जी एसी एक्साइज सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 12:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 17 Jan 2026 12:03 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिश्नाह में फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज सुनील कुमार और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया, जो नकली पहचान प्लेट और मीडिया आईडी का इस्तेमाल कर घूम रहे थे। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Fake Assistant Commissioner of Excise arrested along with two accomplices in Bishnah
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिश्नाह क्षेत्र में फर्जी असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज (होशियारपुर रेंज) बनकर घूम रहे एक व्यक्ति को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुनील कुमार उर्फ लक्खा होशियारपुर, पंजाब का रहने वाला है।

विज्ञापन


बिश्नाह थाना प्रभारी राकेश सिंह जम्वाल के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने चक अवतार गांव के रिंग रोड पुल के पास नाका लगाया था। इस दौरान सुनील कुमार एक गाड़ी (पंजाब रजिस्ट्रेशन) में सवार मिला, जिसके आगे असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज, होशियारपुर रेंज’ की नकली पहचान प्लेट लगी हुई थी। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में सुनील कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी में उसके पास से कई अलग-अलग मीडिया चैनलों के पहचानपत्र बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में की गई पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी सुनील कुमार पेशे से एक दिहाड़ी मजदूर है और पंजाब में काम करता है। बिश्नाह थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों के पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगा रही है कि क्या वे अन्य किसी वारदात में भी शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed