फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   fair will organized at Jhiri Devasthan in Jammu from four November

जम्मू: झिड़ी देवस्थान में होगा मेले का आयोजन, पाकिस्तान सीमा से सटे इस क्षेत्र में रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा

Fri, 31 Oct 2025 04:07 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: राहुल तिवारी Updated Fri, 31 Oct 2025 04:07 PM IST
सार

पाकिस्तान सीमा से सटे झिड़ी देवस्थान पर चार नवंबर से लगने वाले मेले के लिए पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती होगी। ड्रोन और खोजी कुत्तों से निगरानी रखी जाएगी। इसको लेकर बीते दिनों आईपीजी जम्मू भीमसेन टूटी ने मेला स्थल का दौरा कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी।
 

विज्ञापन
fair will organized at Jhiri Devasthan in Jammu from four November
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान सीमा से सटे झिड़ी देवस्थान पर चार नवंबर से होने जा रहा मेला त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है। ड्रोन से मेला स्थल पर नजर रखी जाएगी। खोजी कुत्तों को भी लगाया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तान सीमा के नजदीक यह मेला हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन


तीन नवंबर से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल से लोगों के आने का सिलसिला शुरू होगा। सुरक्षित वातावरण में मेले का आयोजन करने के लिए विस्तृत सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। सीमा पर बीएसएफ, मेला स्थल पर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे। झिड़ी से जुड़ने वाली लिंक रोड पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं। अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों को रिंग रोड से झिड़ी की तरफ भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


ऐसे में रिंग रोड पर भी अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। बीएसएफ ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि सीमा पार से किसी तरह की घुसपैठ न हो सके। सीमा पार से आने वाले ड्रोन की चुनौती से निपटने के लिए भी विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों आईपीजी जम्मू भीमसेन टूटी ने मेला स्थल का दौरा कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें सेना, बीएसएफ के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिए गए थे। मेला स्थल के आसपास से लेकर रिंग रोड तक ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। पार्किंग की सुविधा, नो पार्किंग जोन जैसे स्थानों को तय किया गया है। एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने कहा कि मेला स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed