फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fagetra biradari program

Jammu News: फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने दाती मां का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
Fagetra biradari program
सीमावर्ती गांव चंगिया में दशमी पर हुआ मेल का आयोजन
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों ने पूरी कीं रस्में, बच्चों के मुंडन भी कराए
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में मंगलवार को फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने जय दाती मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने कुल की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्रबंधकों और जय दाती मां दरबार के सेवकों ने सुबह देवस्थान का शृंगार किया, और विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ आरती की। उसके बाद श्रद्धालुओं के लिए दरबार खोल दिया गया। दाती मां के दरबार में महीने की हर दशमी पर मेल का आयोजन किया जाता है, और दशहरा के दिन मुख्य वार्षिक मेल होती है।
सुबह से ही बिरादरी के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। नवविवाहित जोड़ों ने विधिपूर्वक दरबार में रस्म निभाई। साथ ही बच्चों के मुंडन भी बिरादरी के लोगों ने करवाए। जय दाती मां कमेटी के प्रबंधकों ने मौके पर लोगों की सुविधा के सारे इंतजाम किए थे। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया था। दरबार में माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालु प्रसाद के तौर पर खिचड़ी भी घर ले जाते हैं। सेवक सुदेश गुप्ता ने बताया कि मेल के मौके पर सारी व्यवस्था का वह संज्ञान लेते हैं। एक दिन पहले दरबार में पहुंच जाते हैं। उनके पिता भी दरबार में पक्के सेवक थे। उन्हीं के पदचिह्नों पर चल उन्हें दाती मां की सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन

अन्य सेवक प्रवीण गुप्ता उर्फ काला शाह ने कहा कि जय दाती मां की कृपा बिरादरी के लोगों के साथ अन्य पर भी रहती है। जो सच्चे मन के साथ दाती मां के दरबार में हाजिरी लगाता है, उसकी कामना पूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि दाती मां के चरणों में वह अपना जीवन सेवादार के रूप में बिता देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed