फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fagetra biradari mel

Jammu News: फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने दाती मां के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
Fagetra biradari mel
दशमी पर हुआ बिरादरी की मेल का आयोजन, लंगर का भी हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में सोमवार को फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने जय दाती मां दरबार में माथा टेक आशीर्वाद ग्रहण किया। दाती मां के दरबार में महीने की हर दशमी पर मेल होती है। दशहरा को मुख्य वार्षिक मेल का आयोजन होता है। सोमवार को दशमी के मौके पर बिरादरी के अलावा अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक दाती मां के दरबार में माथा टेक परिवार की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इस मौके पर प्रबंधकों और जय दाती मां दरबार के सेवकों ने देवस्थान का हार सिंगार किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई। फिर श्रद्धालुओं के लिए दाती मां दरबार के द्वार खोल दिए गए। आशीर्वाद ग्रहण करने आए श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन किया गया था। उसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर ग्रहण करने के बाद श्रद्धालु प्रसाद के तौर पर खिचड़ी घर ले गए। सेवक सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह हर महीने दाती मां के चरणों में हाजिरी लगाते हैं। दाती मां की अपार कृपा सभी लोगों पर बनी रहती है। दाती मां के चरणों में हाजिरी लगाने से दुख दूर होते हैं। उनके पिता भी मां के सेवक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed