{"_id":"41bbab997283dd4dc8d24f16a498844b","slug":"factories-closed-because-of-power-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न आने से कारखाने बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न आने से कारखाने बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 19 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हटली मोड़ के पुराने औद्योगिक क्षेत्र में बिजली संकट से परेशान कारीगरों ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से पर्याप्त बिजली न आने से मजदूर पेशा लोगों के परिवारों के सामने पेट पालने का संकट खड़ा हो गया है।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे पीडीपी नेता सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुराने औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दो महीने से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। इसकी वजह से कई इकाइयों में कामकाज ठप है।
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिकों को हालांकि इतनी चिंता नहीं है, लेकिन इन इकाइयों में काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। प्रदर्शन में शामिल पवन सिंह, मोहिंदर पाल, हंसराज, सूरजचंद, सुच्चा सिंह आदि ने कहा कि पिछले लंबे अर्से से ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली गुल है, लेकिन किसी ने इसको दुरुस्त करने के लिए उचित कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दो माह पहले ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसको रिपेयर नहीं किया गया। कई बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटने पर 15 दिनों बाद ट्रांसफार्मर लगाया गया लेकिन वह फिर से जल गया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण सारे कारखाने बंद पडे़ हैं, इससे मजदूर बेरोजगार हो गए हैं।