{"_id":"5957bab74f1c1bdc398b4845","slug":"facebook-post-of-ssp-in-kashmir-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: लश्कर आतंकी बशीर लश्करी ढेर, मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने फेसबुक पर लिखी ये पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: लश्कर आतंकी बशीर लश्करी ढेर, मुठभेड़ के बाद एसएसपी ने फेसबुक पर लिखी ये पोस्ट
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
सेना के साथ मुठभेड़ में ढेर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के दयालगाम में मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी के मारे जाने की सोशल मीडिया पर भी गूंज सुनाई दी। फेसबुक पर पुलिस के कई अधिकारियों ने इसे बदले की कार्रवाई बताई।
विज्ञापन
एसएसपी सोपोर हरमीत सिंह ने अपने फेसबुक स्टेटस पर लिखा है, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपने साथियों के हत्यारों को नहीं बख्शा जाएगा। बारामुला के एसएसपी इम्तियाज हुसैन ने लिखा, आखिर न्याय मिल ही गया। अब उम्मीद करते हैं कि अच्छा माहौल बना रहे कश्मीर घाटी में और हत्याएं नहीं हों। हम सभी शांत माहौल में रहें। पुलिस के एक और आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने लिखा, बदला ले लिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 जून की शाम को जम्मू कश्मीर पुलिस की पार्टी पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें एसएचओ अच्छाबल फिरोज डार और 5 अन्य पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। इस हमले के पीछे बशीर लश्करी ही मास्टर माइंड था। यही कारण है कि उसकी मौत के बाद पुलिस अधिकारियों ने बदला पूरा होने की बात कर अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की हैं।
विज्ञापन