{"_id":"59abbd0a4f1c1b41738b4e15","slug":"expersts-takes-soil-sample-for-metro-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में मेट्रो दौड़ाने का काम तेज,लिए गए मिट्टी के सैंपल लिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में मेट्रो दौड़ाने का काम तेज,लिए गए मिट्टी के सैंपल लिए
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में मेट्रो ट्रेन चलाने का काम तेज
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मेट्रो ट्रेन चलाने को लेकर राइट्स ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल करने का काम अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। शहर में अलग-अलग जगहों पर ट्रैक बिछाने को पिलर खड़े करने से पहले विभिन्न स्थानों से मिट्टी के सैंपल भरे गए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर आने की संभावना है।
विज्ञापन
राइट्स के इंजीनियरों ने प्रस्तावित तीन केंद्र रूटों के बनतालाब, जानीपुर, रिहाड़ी, कच्ची छावनी, परेड, शालामार, नागबनी, कनाल वाया ज्यूल चौक चौक, बस स्टैंड, बाड़ी ब्राह्मणा, कुंजवानी, शास्त्री नगर, त्रिकुटा नगर, गांधी नगर और प्रदर्शनी मैदान सहित 35 स्थानों से मिट्टी के सैंपल भरे हैं। मिट्टी के सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर तय किया जाएगा कि यह जगह निर्माण के लिए उपयुक्त है या नहीं।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद इन जगहों पर मेट्रो ट्रैक हेतु पिलर खड़े करने में मदद मिलेगी। जेडीए के उपाध्यक्ष आरके शवन ने कहा कि तमाम कार्रवाई पूरी की जा रही है। मिट्टी के सैंपल भरे गए हैं। इकोनामिक रिकंस्ट्रक्शन एजेंसी जम्मू के निदेशक रविंद्र गुप्ता ने कहा कि राइट्स के इंजीनियरों ने 35 जगहों से मिट्टी के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ भेजा गया है। इस रिपोर्ट के साथ डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र ही जमा करेगी। इसके बाद मेट्रो का काम शुरू करने में आगामी कदम उठाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन