{"_id":"5884d5a14f1c1b4258efe662","slug":"expected-snowfall-in-kashmir-from-monday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी की वजह से सड़क मार्ग से फिर कटा कश्मीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी की वजह से सड़क मार्ग से फिर कटा कश्मीर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 22 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। कई जगह ताजा बर्फबारी से एक बार फिर जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर ब्रेक लग गई है।
जम्मू से किसी भी वाहनों को हाइवे पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं श्रीनगर से हल्के वाहनों को छोड़ा गया लेकिन सड़क पर फिसलन होने के चलते काजीगुंड में इन्हें रोक लिया गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार 23 से 27 जनवरी तक रियासत में मौसम बिगड़ा रहेगा और 24, 25 और 26 जनवरी को भारी बर्फबारी और बारिश के आसार है। ऐसे में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर आगामी दिनों में भी यातायात प्रभावित हो सकता है।
कश्मीर घाटी में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कुपवाड़ा में चार सेंटीमीटर के करीब बर्फ गिरी। पहलगाम में 13 सेंटीमीटर और श्रीनगर में 0.8 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से रियासत में सक्रिय रहेगा जिससे पूरा सप्ताह खराब मौसम में बीत सकता है। रियासत में रविवार को लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।
इसके अलावा गुलमर्ग में माइनस 6.0, कुकरनाग में माइनस 4.4 और काजीगुंड में माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 रहा। हालांकि जम्मू में रविवार को धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। यहां पर अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।