{"_id":"65f0d6ef65b1d931ca0ce8a4","slug":"exhibition-weapons-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-100405-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों ने सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हथियारों को जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों ने सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हथियारों को जाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-46वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने मुख्यालय अखनूर में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई
-युवाओं को नशे से दूर रहने व देश की सेवा के लिए किया प्रेरित
अखनूर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत 46वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने मंगलवार को मुख्यालय अखनूर में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई। छाया चित्रों से नशे के खिलाफ जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को चित्रों और वीडियो दिखाकर बीएसएफ के स्थापना, विकास, शांतिकाल एवं युद्ध के दौरान की शौर्य गाथाएं बताईं। राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने और सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात हथियारों से रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय डोभाल, कमांडेंट ने की।
प्रदर्शनी में अखनूर के सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल सोहल, सरकारी बॉयज हायर सेकंडरी स्कूल अखनूर, सरकारी गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल अखनूर, सरकारी डिग्री कॉलेज अखनूर और आईडीपीएस अखनूर के 300 से अधिक विद्यार्थियों नें हिस्सा लिया। अधिकारियों तथा जवानों ने उन्हें हथियारों की जानकारी दी। ड्रोन की जानकारी बच्चों के लिए रोमांचक रही। छात्रों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवान हर मौसम तथा मुश्किल में सदैव सीमाओं पर तैनात रह कर हमारी हिफाजत करते हैं। सामाजिक सरोकार के कार्य भी करते हैं। आज प्रयास भी युवाओं को नशा छोड़ देश सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया गया है। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन प्रतिनिधि के तौर पर लेखराज एसडीएम अखनूर, सतीश शर्मा एसडीएम ख़ौड़, अखनूर थाना प्रभारी तारिक अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीआर चौहान एवं डीएम पुनेठा, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री अनुलेश कुमार, सुभाष प्रजापति, अनिल चौहान एवं अनिल सरोज उपकमांडेंट का विशेष योगदान रहा।