{"_id":"5d12d6b38ebc3e3ca953de7b","slug":"exchange-of-fire-between-terrorists-and-security-forces-is-underway-in-pulwama","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पुलवामा के त्राल में गृहमंत्री के दौरे से पहले मारा गया अंसार गजवा-तुल-हिंद का आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पुलवामा के त्राल में गृहमंत्री के दौरे से पहले मारा गया अंसार गजवा-तुल-हिंद का आतंकी
Wed, 26 Jun 2019 11:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
त्राल मुठभेड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री के कश्मीर दौरे से कुछ घंटे पहले सुरक्षाबलों में त्राल में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया। इसके बाद इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) के आतंकी से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं ठप कर दी गई हैं।
विज्ञापन
पुलवामा जिले के त्राल इलाके के बनपथरि जंगल में दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इसके आधार पर बुधवार को सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सांझा तलाशी अभियान चलाया। घना जंगल होने के कारण सुरक्षाबलों के कई दस्ते लगाए गए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा आतंकियों की लोकेशन तलाशने के लिए हेलीकाप्टर का भी इस्तेमाल किया गया। इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आतंकी मारा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान शब्बीर अहमद मलिक निवासी नागबल (त्राल ) के रुप में हुई। वह पहले लश्कर-ए- तैयबा के साथ जुड़ा था। इसके बाद जाकिर मूसा के नेतृत्व वाले आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल- हिंद में शामिल हो गया था। पुलिस को उसकी कई मामलों में तलाश थी। उसने कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था। अन्य आतंकियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जम्मू के त्रिकुटा नगर थाने में दर्ज है केस
पुलिस के मुताबिक शब्बीर के खिलाफ जम्मू में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के प्रयास के लिए त्रिकुटा नगर थाने में केस दर्ज था। वह अंसार ग्रुप का प्रवक्ता था। लगभग एक महीने से एजीएच की कमान संभाल रहा था।
सुरक्षाबलों पर पथराव
मुठभेड़ में आतंकी के मारे जाने की खबर फैलते ही नागबल इलाके में युवाओं ने सुरक्षाबलों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर पथराव किया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान तीन युवाओं के घायल होने की सूचना है।
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन अंसार गजवा-तुल-हिंद के चार आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। सभी स्थानीय आतंकी थे। सुरक्षा बल एक साथ चार आतंकियों के मारे जाने को बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। पुलिस के अनुसार जिले के पंजर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की।
इस दौरान घर-घर तलाशी ली गई। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें पहले दो आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ देर बाद दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार मारे गए सभी आतंकी अंसार गजवा-तुल-हिंद से जुड़े थे और सभी स्थानीय थे। इनकी शिनाख्त रफी हसन मीर (क्रालचक-शोपियां), सुहैल अहमद भट (बटमुरन-शोपियां), शौकत अहमद मीर (राजपोरा-पुलवामा) तथा आजाद अहमद खांडे (बामनू-पुलवामा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह बिल्कुल साफ सुथरा आपरेशन था।
इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस तथा सुरक्षा बलों के आपसी समन्वय से आपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल के पास लोगों को न जाने की सलाह दी है क्योंकि आशंका है कि वहां कोई विस्फोटक फटे बिना रह गया हो।