फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   exchange of fire at Shastragam Dooru , Area under cordon

अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, हिज्ब कमांडर समीर टाइगर के फंसे होने की आशंका

Sat, 24 Mar 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 24 Mar 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
exchange of fire at Shastragam Dooru , Area under cordon
आतंकियो के साथ मुठभेड़ जारी - फोटो : File Photo

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सूत्रों के अनुसार दो आतंकियों को घेर लिया गया है जिसमे हिज्ब के दो कमांडर समीर टाइगर और अशरफ खान के मौजूद होने के इनपुट मिल रहे हैं।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन में सेना की 19 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान शामिल हैं। दोनों ओर से जबरदस्त तरीके से गोलीबारी अभी जारी है। अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया कासो
 श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोनमुंह में शुक्रवार आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक स्थानीय कमांडर के फसे होने की अफवाह भी फैली थी।

इस दौरान हर घर की तलाशी भी ली गयी। इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील भी किये गए थे। आखिरी खबरे मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।

समीर टाइगर का नया वीडियो वायरल

घाटी में सोशल मीडिया पर आतंकियों का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में हिज्ब कमांडर समीर टाइगर के साथ एक अन्य आतंकी भी नजर आ रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार आतंकी समीर टाइगर का एक नया वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में उसके साथ आकिब खान नाम का एक अन्य हिज्ब आतंकी हाथों में राइफल लिए घाटी के साथ किसी नाले के इर्द-गिर्द टहलते दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो को रिकार्ड करने के बाद एडिट किया गया है, जिसमें युवाओं को भड़काने वाली बातें कही जा रही हैं। ऑडियो में इस्लाम का हवाला देते हुए कहा गया है कि अल्लाह के हुक्म से जो आखिरी चट्टान कायम हुई है वह पाकिस्तान है।

अमेरिका तथा सोवियत रूस के खिलाफ भी गलत बातें की गई है। ऐसा लग रहा है कि वीडियो दक्षिणी कश्मीर का है और किसी नाले में शूट किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed