{"_id":"5ab537544f1c1bbf088b6ca1","slug":"exchange-of-fire-at-shastragam-dooru-area-under-cordon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, हिज्ब कमांडर समीर टाइगर के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, हिज्ब कमांडर समीर टाइगर के फंसे होने की आशंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
आतंकियो के साथ मुठभेड़ जारी
- फोटो : File Photo
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के डूरू में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सूत्रों के अनुसार दो आतंकियों को घेर लिया गया है जिसमे हिज्ब के दो कमांडर समीर टाइगर और अशरफ खान के मौजूद होने के इनपुट मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन में सेना की 19 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान शामिल हैं। दोनों ओर से जबरदस्त तरीके से गोलीबारी अभी जारी है। अधिक जानकारी के लिए इंतजार है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने चलाया कासो#JammuAndKashmir: Encounter started between terrorists and security forces at Shistargam area of Anantnag. Army, Anantnag police and CRPF retaliating. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 23, 2018
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खोनमुंह में शुक्रवार आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक स्थानीय कमांडर के फसे होने की अफवाह भी फैली थी।
इस दौरान हर घर की तलाशी भी ली गयी। इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट सील भी किये गए थे। आखिरी खबरे मिलने तक इलाके में तलाशी अभियान जारी था।
Trending Videos
समीर टाइगर का नया वीडियो वायरल
घाटी में सोशल मीडिया पर आतंकियों का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में हिज्ब कमांडर समीर टाइगर के साथ एक अन्य आतंकी भी नजर आ रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुलिस की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार आतंकी समीर टाइगर का एक नया वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में उसके साथ आकिब खान नाम का एक अन्य हिज्ब आतंकी हाथों में राइफल लिए घाटी के साथ किसी नाले के इर्द-गिर्द टहलते दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो को रिकार्ड करने के बाद एडिट किया गया है, जिसमें युवाओं को भड़काने वाली बातें कही जा रही हैं। ऑडियो में इस्लाम का हवाला देते हुए कहा गया है कि अल्लाह के हुक्म से जो आखिरी चट्टान कायम हुई है वह पाकिस्तान है।
अमेरिका तथा सोवियत रूस के खिलाफ भी गलत बातें की गई है। ऐसा लग रहा है कि वीडियो दक्षिणी कश्मीर का है और किसी नाले में शूट किया गया है।