{"_id":"b28c955979d8e5abea3c3a75f6397762","slug":"exam-countdown-begin-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी में जुटा जम्मू विवि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारी में जुटा जम्मू विवि प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 16 Feb 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्नातक के फाइनल ईयर की परीक्षाओं का काउंट डाउन शुरू हो गया। परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने के लिए विद्यार्थियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। परीक्षा और पाठ्यक्रम से संबंधित अपने संशय को दूर करने के लिए विद्यार्थी अपने कालेज के स्टाफ सदस्यों सहित अपने सहपाठियों और अभिभावकों की मदद ले रहे हैं।
परीक्षाओं को सुचारु करवाने के लिए कालेज और विवि प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। तीन मार्च से शुरू हो रही फाइनल ईयर की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को समय पर रोल नंबर देने के लिए एक सप्ताह पहले ही रोल नंबर जारी करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जम्मू संभाग के सभी कालेजों में परीक्षाएं करवायी जाएगी। विवि के एग्जामिनेशन ब्लाक का कंप्यूटर सेक्शन तेजी के साथ कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विवि प्रशासन ने जानकारी दी कि इस बार स्नातक के फाइनल ईयर की परीक्षाओं में संभाग भर से 18,377 के करीब विद्यार्थी बैठेंगे। इसके साथ ही संभाग के सभी कालेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में 176 के करीब परीक्षा केंद्र बनाये जाएंगे जहां पर परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे।