{"_id":"680bf19af6cc7fd25809bf3c","slug":"ex-soldier-news-akhnoor-news-c-268-1-akb1001-101168-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पूर्व सैनिकों ने पहलगाम की घटना पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पूर्व सैनिकों ने पहलगाम की घटना पर जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। पूर्व सैनिक कल्याण संघ की बैठक पूर्व सैनिक लखबीर सिंह सोहल की अध्यक्षता में हुई। इसमें पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
बैठक में पेंशन व लाभ, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार और पुनर्वास, स्मारक एवं कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न सरकारी नियमों पर चर्चा की गई। इस मौके पर लखबीर सिंह ने कहा कि सरकार को पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक पूर्व सैनिक आयोग का गठन करना चाहिए, जो पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शिकायतों का निवारण करे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता पर चिंता जताई। पूर्व सैनिक संघ ने पहलगाम घटना की उच्च स्तरीय जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बैठक का संचालन महासचिव काका राम ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रधान संतोष शर्मा, सुनीता शर्मा, पूर्व सैनिक सूबेदार खजान सिंह, बोध राज, गुरमुख सिंह, पूरन चंद, ओम प्रकाश व भगवान दास आदि उपस्थित रहे।