फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex-servicemen protest against Pak, said- learn from defeat in wars and stop evil acts

पूर्व सैनिकों का पाक के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- युद्धों में मिली हार से सीख लें और बंद करे नापाक हरकतें

Fri, 11 Oct 2019 12:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Oct 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen protest against Pak, said- learn from defeat in wars and stop evil acts
एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर एक्स सर्विसेज वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाने के बाद से पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं, सीमावर्ती ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सीमा पर पड़ोसी देश की ओर से की जा रही गोलाबारी बंद करने की बात भी कही। एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान सिंह पठानिया व अन्य सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अनुच्छेद 370 को हटाकर लोगों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन


इससे बौखलाया पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी कर है। इस कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने पाकिस्तान को 1965, 71 और 99 के युद्ध से सीख लेते हुए नापाक हरकतें बंद करने की बात कही। सीमा पर बसे भारतीयों की हर संभव मदद के लिए पूर्व सैनिक तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed