फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ex PRO arrested if he will not help in investigation

जांच में मदद न की तो Ex PRO होंगे गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ex PRO arrested if he will not help in investigation

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में फंसे पूर्व उपमुख्यमंत्री के पीआरओ एवं फोरेस्ट गार्ड केवल कृष्ण शर्मा से विजिलेंस ने सोमवार को फिर कड़ी पूछताछ की। शुक्रवार को केवल के आवास से मिले बैंक अकाउंट और कागजातों का अध्ययन करने के बाद विजिलेंस कार्यालय में घंटों गहन पूछताछ की गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि यदि केवल कृष्ण ने पूछताछ के दौरान विजिलेंस को सहयोग नहीं किया तो संकट में फंसना तय है। विजिलेंस एसएसपी डा. कौशल शर्मा ने माना कि अब तक केवल से जांच टीमों को सहयोग मिल रहा है। केवल के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। यदि जांच में सहयोग नहीं किया तो गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केवल के खिलाफ अदालत में आय से अधिक संपत्ति के मामले में याचिका दर्ज थी। अदालत के आदेश पर विजिलेंस ने मामले की जांच की और आरोपों को सही पाने के बाद शुक्रवार को केवल के जम्मू, खौड़ और अखनूर स्थित चार मकानों पर एकसाथ दबिश दी थी। इसमें भारी संपत्ति का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में विजिलेंस की एफआईआर दर्ज होने के बाद केवल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी संभावना बढ़ गई है। हालांकि, इस मामले में तत्कालीन डिवीजनल कमिश्नर शांत मनु ने अपनी रिपोर्ट में केवल के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी।


लेकिन उस वक्त कुछ नहीं किया गया था। हाईकोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार से डिवकाम की रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट मांगी है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार उन्होंने एफआईआर दर्ज कर ली है, अब वन विभाग अपने स्तर पर कार्यवाही कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed