फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex governor of jammu and kashmir dies in delhi

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल एसके सिन्हा का निधन, रियासत में 3 दिन का राजकीय शोक

Fri, 18 Nov 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 18 Nov 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
ex governor of jammu and kashmir dies in delhi
पूर्व राज्यपाल ले.ज. एसके सिन्हा - फोटो : File Photo
रियासत के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एसके सिन्हा का दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। बीमार होने के बाद पिछले दिनों ही उन्हें दिल्ली छावनी के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 92 वर्ष के सिन्हा के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन


रियासत सरकार ने सिन्हा के निधन पर तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। जीएडी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व राज्यपाल के सम्मान में वीरवार से शनिवार तक राजकीय शोक रहेगा। सिन्हा ने 4 जून 2003 में जम्मू-कश्मीर के 11वें राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन


वे 25 जून 2008 तक राज्यपाल रहे। वर्ष 1926 में जन्मे सिन्हा ने 1943 में सेना में शामिल हुए थे। दूसरे विश्वयुद्ध से लेकर कई चुनौतीपूर्ण सैन्य अभियानों में कुशल नेतृत्व करने के अलावा उन्होंने नेपाल में भारतीय राजदूत और असम के राज्यपाल की जिम्मेदारी का भी निर्वाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल, सीएम, डिप्टी सीएम ने सिन्हा के निधन पर दुख जताया

ex governor of jammu and kashmir dies in delhi
सीएम महबूबा मुफ्ती और डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह - फोटो : Amar Ujala
राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने रियासत जम्मू कश्मीर के 2003 से 2008 तक राज्यपाल रहे ले. जनरल एसके सिन्हा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में सिन्हा को सक्षम प्रशासक बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। 

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रियासत के राज्यपाल के तौर पर उनके कार्यों व विकास के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने अपने शोक संदेश में ले. जनरल सिन्हा को सक्षम प्रशासक बताते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल के तौर पर उनके  कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed