{"_id":"d8831309af4a9320818595226f7b2ecf","slug":"ex-dy-cm-mangat-ram-grandson-opens-fire-to-ex-sport-minister-babu-singh-at-kathua-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उप मुख्यमंत्री के पोते के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व उप मुख्यमंत्री के पोते के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 23 Nov 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी हिसा की वारदातों के क्रम में शनिवार की रात कठुआ से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व मंत्री बाबू सिंह के घर पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। गोलीबारी में बाबू सिंह और उनके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पुलिस ने गोलियां चलाने के आरोप में पीडीपी प्रत्याशी सुभाष शर्मा के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री मंगत राम शर्मा के पोते नितिन उर्फ शारू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिस रिवाल्वर से गोलियां चलाईं गईं उसे भी जब्त कर लिया गया। दोनों प्रत्याशियों के घर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि दोनों प्रत्याशियों के मकान एक ही मोहल्ले में हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
इस गोलीबारी से यह भी साफ हो गया है कि चुनाव की घोषणा के बाद भी कठुआ जिले में अभी तक हथियारों को जमा नहीं कराया गया है। वारदात के बाद दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला तेज हो गया है। एडिशनल एसपी निसार अहमद ने बताया कि फायरिंग के आरोप पर तत्काल संज्ञान लिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी बाबू सिंह ने आरोपी पर अनेक गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि आरोपी रिवाल्वर के साथ रात नौ बजे उनके घर पहुंचा। पहले उसने गाली-गलौज किया, फिर उनकी पत्नी और अंगरक्षक पर रिवाल्वर तान दी। मामला धमकाने तक ही सीमित नहीं रहा। आरोपी ने तीन गोलियां भी चला दीं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बाबू सिंह के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बाद में जुलूस की शक्ल में पूर्व बिजली मंत्री बाबू सिंह और उनके समर्थक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। पीडीपी प्रत्याशी सुभाष शर्मा ने बाबू सिंह पर अपने सौ से ज्यादा समर्थकों के साथ उनके घर धावा बोलने का आरोप लगाया है। कठुआ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर जी प्रसन्ना रामास्वामी भी मौके पर जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन शुरू कर दी है।