फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Everyone should come together in interest of nation said Delhi CM

सीएम रेखा गुप्ता का बयान: 'समय के साथ सभी को आती है समझदारी', AAP नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर की टिप्पणी

Sun, 26 Apr 2026 01:00 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 26 Apr 2026 01:00 PM IST
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कटड़ा में कहा कि समय के साथ सभी को समझदारी आती है और देशहित में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
Everyone should come together in interest of nation said Delhi CM
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि समय के साथ सभी को समझदारी आती है। वह आम आदमी पार्टी (आप) के कई विधायकों और सांसदों के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर पत्रकारों से बात कर रही थीं।

विज्ञापन


रेखा गुप्ता ने कटड़ा में माता वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि देशहित में सभी को एक साथ आना चाहिए ताकि नागरिक मिलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि यही सही दिशा है और इसी से देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


हाल ही में आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत कई नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा समय के साथ सभी को समझदारी आती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी का आशीर्वाद हमेशा सभी पर बना रहे और राज्य में शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहे। कटड़ा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed