फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   every second person uses mobile in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर का हर दूसरा शख्स इस्तेमाल करता है मोबाइल

Tue, 05 Jan 2016 07:39 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
every second person uses mobile in jammu and kashmir

सवा करोड़ की आबादी और 75 लाख मोबाइल उपभोक्ता। जी हां रियासत में मोबाइल कनेक्शन लेने वालों की संख्या राज्य की आधी आबादी से ज्यादा हो गई है। रियासत के हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन का कनेक्शन है।

विज्ञापन


आधा दर्जन मोबाइल कंपनियां राज्य में अपनी मोबाइल सर्विस प्रदान कर रही हैं। इनमें एयरटेल, एयरसेल, बीएसएनएल, वोडाफोन, रिलायंस, आइडिया शामिल हैं।

जिस तरह से मोबाइल इस्तेमाल करने वालों की संख्या बढ़ रही है, इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले दो साल में आबादी के बराबर फोन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

अब 4 जी की तैयारी

every second person uses mobile in jammu and kashmir

नवंबर, 2015 तक रियासत में मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 75 लाख के पार कर गई। इसमें बीएसएनएल के 12 लाख, एयरटेल करीब 25 लाख, एयरसेल 15 लाख और बाकी के अन्य कंपनियों के मोबाइल कनेक्शन हैं।

वर्ष 2004 में रियासत में मोबाइल सेवा शुरू हुई थी। बीएसएनएल ने सबसे पहले मोबाइल सेवा लाई और इसके बाद एयरटेल और फिर अन्य कंपनियों ने दस्तक दी।

मोबाइल का इस्तेमाल करने वालों के साथ इस पर इंटरनेट चलाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। पहले 2 जी, फिर थ्री जी और अब 4 जी भी लाने की तैयारी की गई है। एक निजी कंपनी ने शहर में कई स्थानों पर 4 जी के मोबाइल टावर स्थापित कर दिए हैं। बहुत जल्द यह सर्विस शुरू हो जाएगी।

नेटवर्क की समस्या निरंतर जारी
बेशक रियासत की सवा करोड़ की आबादी पर 75 लाख मोबाइल उपभोक्ता हैं, लेकिन अब भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है।

बीएसएनएल के चीफ जनरल मैनेजर, लाव सिंह का कहना है कि हमारी कोशिश है कि मौजूदा वर्ष में सीमांत और दूरदराज इलाकों में सेवा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed