फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Every corner of the Yatri Niwas was searched with sniffer dogs, drones and metal detectors

Jammu News: खोजी कुत्तों, ड्रोन और मेटल डिटेक्टर से खंगाला गया यात्री निवास का हर कोना

विज्ञापन
Every corner of the Yatri Niwas was searched with sniffer dogs, drones and metal detectors
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। तीन जुलाई को शुरू होने वाली यात्रा के सुरक्षा के बंदोबस्त हर दिन और पुख्ता किए जा रहे हैं। इस क्रम में बुधवार सीआरपीएफ कर्मियों ने जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास के आसपास तलाशी अभियान चलाया। खोजी कुत्तों, मेटल डिटेक्टरों, ड्रोन और निगरानी उपकरणों की मदद से पार्किंग क्षेत्र, तवी नदी और शिविर की ओर जाने वाली सड़कों का चप्पा चप्पा खंगाला।
आधार शिविर के आसपास के घरों, इमारतों और संदिग्ध जगहों को भी जांचा गया। संदिग्ध लोगाें से पूछताछ की गई। उनके पहचानपत्र चेक किए गए। आसपास के घरों में रहने वाले किरायेदारों की जानकारी भी जुटाई गई। सीआरपीएफ की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

बताया गया कि वे अपने घरों में किसी अनजान व्यक्ति को पनाह न दें। अगर कोई संदिग्ध लगे तो उसकी तत्काल जानकारी पास में तैनात कर्मियों को दें।
बताते चलें कि श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर में ही है। श्रद्धालुओं का जत्था यहां से ही बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए जाता है। इसलिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीआरपीएफ कोई चूक नहीं चाहती। शिविर की सुरक्षा का जिम्मा मुख्य रूप से सीआरपीएफ के पास ही है। करीब दो हजार सुरक्षा कर्मियों को शिविर के भीतर और इसके आसपास के इलाकों में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीआरपीएफ के डीजी व पुलिस अधिकारी निरीक्षण कर चुके
कुछ दिन पहले सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी नलिन प्रभात ने भगवती नगर बेस कैंप का दौरा किया था। अमरनाथ यात्रा से पहले उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक कर जरूरी बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद से लगातार सीआरपीएफ और पुलिस अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर लगातार भगवतीनगर आधार शिविर की सुरक्षा को पुख्ता करने में जुटे हैं।




जम्मू से दो जुलाई जाएगा जत्था
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को शुरू होगी, लेकिन पहला जत्था एक दिन पहले दो जुलाई को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। कड़ी सुरक्षा में ये काफिला भगवती नगर से वेयर हाउस, एशिया क्रासिंग से जाएगा। बीते वर्ष 5.10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed