{"_id":"59ea38af4f1c1bcd538b860a","slug":"event-on-diwali-in-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":" दिवाली पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, पहाड़ी हास्टल की कन्याओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, पहाड़ी हास्टल की कन्याओं को किया सम्मानित
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली के पावन पर्व पर डीसी राजोरी ने पहाड़ी हास्टल की कन्याओं को सम्मानित किया और उन्हें प्रेरित किया। डीसी राजोरी डा शाहिद इकबाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वीसी एवं राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता सहित विभिन्न सरकारी विभागों के जिला अधिकारी व शहरवासियों सहित पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के सदस्यों से भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कलाकारों ने समां बांधा। पहाड़ी होस्टल की कन्याओं ने भी रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं, इस अवसर पर डीसी ने हास्टल की करीब 50 बच्चियों को सम्मानित करते हुए नए कपड़े, जूते व जरूरत का अन्य सामान वितरित किया गया। वहीं, इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर बल देते हुए डीसी ने हास्टल की कन्याओं को अच्छी पढ़ाई कर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
उन्हें भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। वहीं, इस अवसर पर बोर्ड के वीसी कुलदीप राज गुप्ता ने अपने संबोधन में डीसी द्वारा कन्याओं को सम्मानित करने के कदम की सराहना की। इससे कन्याओं को प्रेरणा मिलेगी। वह मन लगा कर पढ़ाई करेंगी। वीसी ने भी भरोसा दिलाते हुए कहा कि पहाड़ी सलाहकार बोर्ड भी हास्टल की कन्याओं के उत्थान के लिए ठोस कदम उठा रहा है।
विज्ञापन