फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   evening classes will start in 40 schools of Jammu district

जम्मू के 40 स्कूलों में लगेंगी इवनिंग क्लास

Thu, 13 Aug 2015 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 13 Aug 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
evening classes will start in 40 schools of Jammu district

सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने इवनिंग कक्षाओं की तैयारी कर ली है। जम्मू जिले में इसके लिए 40 स्कूलों को चुना गया है।

विज्ञापन


चीफ एजूकेशन आफिसर का कहना है कि इनमें पढ़ाने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द कक्षाएं शुरू करके विद्यार्थियों को शाम के समय पढ़ाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को अब शाम के समय कक्षाएं लगाकर पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने करीब एक महीना पहले मंजूरी दी थी। मंजूरी मिलने के बाद सभी जिलों के सीईओ ने इस पर काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू जिले में इवनिंग कक्षाओं के लिए 40 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। यह सभी स्कूल हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सरकारी स्कूल के शिक्षकों को ही दी गई है।
 
जो शिक्षक शाम के समय इवनिंग कक्षाओं में पढ़ाएंगे। इनको दिन के समय स्कूलों से जल्दी छुट्टी दी जाएगी। सुबह और शाम के समय को मिलाकर इनका एक दिन पूरा किया जाएगा।


चीफ एजूकेशन आफिसर जम्मू जेके सूदन ने बताया कि इस पर काम अंतिम चरण में चल रहा है। जैसे ही काम पूरा होगा जम्मू जिले में पहली बार इवनिंग कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का भी चयन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed