फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Evening classes will run relief camps in schools

राहत शिविर वाले स्कूलों में शाम को चलेंगी कक्षाएं

Thu, 28 Aug 2014 02:41 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 02:41 AM IST
विज्ञापन
Evening classes will run relief camps in schools

पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते जिन स्कूलों को राहत शिविरों के रूप में तब्दील किया गया है, वहां अब शाम को कक्षाएं लगाई जाएंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे विपरीत असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह फैसला किया है।

विज्ञापन


सीमांत गांवों से पलायन कर बड़ी संख्या में प्रभावितों ने स्कूलों में डेरा डाल रखा है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शाम की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एचआर पखरू ने बुधवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू (सीईओ) और जोनल शिक्षा अधिकारियों को अरनियां और आरएस पुरा सेक्टर में राहत शिविरों में तब्दील स्कूलों में शाम की कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने स्‍थानीय प्रशासन को दिया निर्देश

Evening classes will run relief camps in schools

पाकिस्तानी गोलीबारी के चलते दहशतजदा सीमांत इलाकों के लोगों के लिए प्रशासन ने राहत शिविरों की व्यवस्था की हुई है। अधिकतर राहत शिविर स्कूलों में बनाए गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इसके अलावा जिन सीमांत गांवों से पलायन हुआ है वहां के बच्चों की भी पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। स्कूली शिक्षा निदेशक का कहना है कि पाकिस्तान की गोलाबारी से पलायन और स्कूलों के राहत शिविरों में तब्दील होने से पढ़ाई पर असर पड़ा है।

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू और जोनल शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि जिन स्कूलों में रूटीन में पढ़ाई प्रभावित हुई है, वहां पर शाम को कक्षाएं लगाएं ताकि बच्चों की पढ़ाई पूरी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed