Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Even after 11 days of floods in the areas adjoining Tawi in the city on August 26

बाढ़ से जम्मू बेहाल: कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां...कहीं बिजली गुल तो कहीं पानी नहीं; मलबे से जूझ रहे लोग

Sat, 06 Sep 2025 03:40 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 06 Sep 2025 03:40 PM IST
सार

जम्मू के तवी किनारे बाढ़ प्रभावित इलाकों में 11 दिन बाद भी बिजली और पानी की आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। राजीव कॉलोनी, गुज्जर नगर और पीरखो के लोग अब भी मलबा हटाने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Even after 11 days of floods in the areas adjoining Tawi in the city on August 26
पंजतीर्थी में सिर पर पानी की बाल्टी लेकर जाती महिलाएं - फोटो : अभिषेक बड़ू

विस्तार

शहर के तवी से सटे इलाकों में 26 अगस्त को बाढ़ आने के 11 दिन बाद भी लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों में अब भी कहीं बिजली तो कहीं पानी की आपूर्ति बाधित है। हालांकि प्रशासन की ओर से पानी के टैंकरों की सुविधा दी गई है।

विज्ञापन


इसके बावजूद जन जीवन पटरी पर लाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा।इन दिक्कतों से राजीव कॉलोनी, गुज्जर नगर व पीरखो इलाका अब भी जूझ रहा है। राजीव कॉलोनी के प्रदीप का कहना है कि बिजली तो काफी दिनों के बाद बहाल कर दी गई है, लेकिन पानी का संकट अब भी बना हुआ है।
विज्ञापन


तवी मंदिर के पास पानी आपूर्ति के पाइप बाढ़ से टूट गए हैं। संबंधित विभाग को सुझाव दिया था कि आसपास के किसी अन्य ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई जोड़ दी जाए, ताकी इलाके को पर्याप्त पानी मिल सके। केवल कुमार का कहना है कि मलबा तो लगभग घरों से निकाल दिया है, लेकिन बिना पानी के पूरी सफाई कर पाना मुमकिन नहीं। इस समस्या का जल्द हल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुज्जर नगर से असलम वानी ने बताया कि बाढ़ के कारण तवी किनारे लगे बिजली के खंबे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इससे बिजली तो बाधित है ही, पानी भी नहीं मिल पा रहा। समझ नहीं आ रहा कि कामकाज पर लौटें या घर की सफाई करें। पूरी घर-गृहस्थी की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। रफीक ने दुश्वारियां बताते हुए कहा कि ऐसा लगने लगा है मानों दिन तो चढ़ता ही केवल सफाई के लिए है। प्रशासन को सफाई के लिए उचित इंतजाम करने चाहिए थे।


रोजमर्रा के काम प्रभावित
पीरखो इलाके का हाल भी लगभग ऐसा ही है। अमन का कहना है कि पूरा दिन इसी उम्मीद में बीत रहा है कि कब पानी आएगा। रोजमर्रा के काम प्रभावित हैं। गलियों से मलबा उठाने के लिए जेसीबी तो लगी है, लेकिन काम धीमा है। पता नहीं कब यह सब ठीक होगा। सुधा का कहना है कि सोमवार से बच्चों के स्कूल भी लग जाएंगे। दिन भर के काम और बड़ जाएंगे। बिना बिजली-पानी के सब कुछ निपटाना कैसे संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed