फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Evacuation drain in Bilawar main market inviting accidents

बिलावर मुख्य बाजार में हादसों को न्योता दे रही निकासी नाली

विज्ञापन
Evacuation drain in Bilawar main market inviting accidents
बिलावर। मुख्य बाजार में पानी की निकासी के लिए बनाई नाली हादसों को न्योता दे रही है। नाली के ऊपर लगाए गए लोहे के ग्रिल टूट चुके हैं, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। इस कारण हमेशा हादसा होने का डर बना रहता है। दो दिन पूर्व भी निकासी नाली में गिर कर एक आठ वर्षी बच्चा जख्मी हो गया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में तिलक राज वर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, गुरदीप कुमार, जीवन शर्मा और अन्य लोगों ने कहा कि बिलावर मुख्य बाजार से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। मुख्य बाजार में निकासी नाली पर रखे गए 10 से अधिक लोहे के ग्रिल कई दिनों से टूटे पड़े हैं। इससे हमेशा हादसा होने का डर बना रहता है। कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को इसके संबंध में सूचित किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व भी एक आठ वर्षीय बच्चा नाली में गिर गया था, जिससे उसकी टांग में गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि रोजाना बिलावर बाजार में अलग-अलग जगहों से हजारों लोग पहुंचते हैं। यहां बाजार में पैदल गुजरते वक्त कभी भी कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हो सकता है। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द निकासी नाली के टूट हुए ग्रिल को ठीक किया जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से समय रहते बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed