{"_id":"617791d4b7eb131cc2315e4b","slug":"ett-course-will-start-again-to-strengthen-primary-education-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा को बढ़ावा: जम्मू-कश्मीर में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए ईटीटी कोर्स फिर होगा शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा को बढ़ावा: जम्मू-कश्मीर में प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए ईटीटी कोर्स फिर होगा शुरू
Tue, 26 Oct 2021 10:57 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 26 Oct 2021 10:57 AM IST
सार
प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जेके बोर्ड के साथ मिलकर शिक्षा विभाग परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करेगा। अनियमितता के कारण विभाग ने ईटीटी को बंद किया था। फिर से शुरू होने के कारण इसका फायदा छात्रों को मिलेगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में प्रारंभिक शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग कोर्स (ईटीटी) को दोबारा शुरू करेगा। यह एक डिप्लोमा कोर्स होगा, जो स्कूल विभाग में पहले से कार्यरत प्रारंभिक शिक्षकों के साथ अन्य योग्य उम्मीदवार भी कर सकेंगे। प्रदेश सरकार में ईटीटी अनिवार्य नहीं है, लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति में ईटीटी को तरजीह दी जाती है। स्कूल शिक्षा विभाग 2022-24 तक ईटीटी को फिर शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
ईटीटी शुरू होने से शिक्षकों का कौशल बढ़ाने के साथ युवा भी इसका हिस्सा बन सकेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग इसको लेकर तैयारी कर रहा है। ईटीटी कोर्स फिर से शुरू किया जाए। इसको लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने जेके बोर्ड के साथ विस्तृत चर्चा कर पाठ्यक्रम को तैयार करने, परीक्षा में पारदर्शिता लाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई, ताकि इस कवायद को सफल बनाया जा सके। स्कूल शिक्षा विभाग अगले छह महीने में कोर्स को शुरू करने की तैयारी कर रहा है, ताकि प्रारंभिक शिक्षकों को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
प्रदेश में शिक्षक की भर्ती में ईटीटी कोर्स धारकों को वेटेज नहीं मिलती है, लेकिन तरजीह दी जाती रही है। ईटीटी संस्थानों पर फर्जी डिग्री देने का आरोप लगते थे, जिसके कारण कुछ समय के लिए इस बंद भी किया गया था। अब विभाग इसे पारदर्शिता रूप से दोबारा शुरू करने की तैयार में है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बेके सिंह ने लिए वर्ष 2022-24 के लिए ईटीटी को फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन