{"_id":"62b21b973023205e2149c9f4","slug":"environment-vijaypur-news-jmu262408261","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से हो रही पेड़ों की कटाई
विज्ञापन
विजयपुर में कड़े पड़े पेड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। वन विभाग बड़े-बड़े दावे करता है कि जंगल का क्षेत्र बढ़ाया जा रहा है। ताकि पर्यावरण में संतुलन बना रहे। वहीं कुछ लोग निजी स्वार्थ और चंद पैसों की खातिर पेड़ों की बलि चढ़ा रहे हैं। धरती को लगातार बंजर बना रहे हैं।
विजयपुर के कंडी क्षेत्र के जंगलों में रात में अवैध रूप से कटाई चल रही है। जिला प्रशासन और वन विभाग इसे अंजान बना हुआ है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बताया कि सरकार एक तरफ केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन लगातार लोगों को पौधे लगाने के प्रति जागरूक कर रहा है, लेकिन सांबा के कंडी क्षेत्र में कुछ और ही देखने को मिल रहा है। बड़े-बड़े पेड़ अवैध रूप से काटे जा रहे हैं। हालांकि लोगों ने इस संबंध में कई बार प्रशासन को बताया कि कंडी क्षेत्र में रात को पेड़ों की कटाई होती है। उसके बावजूद भी प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों ने डीसी सांबा एसडीएम विजयपुर से मांग की है कि जो लोग रात को चोरी वृक्षों की कटाई करते हैं। उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि पर्यावरण बचाया जा सके।
-----
अगर ऐसा हो रहा है तो उन लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो लोग बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
-विनय शर्मा, एसडीएम, विजयपुर