{"_id":"5ec7b1138ebc3e905d3bc01a","slug":"entry-to-passengers-from-web-check-in-at-jammu-airport-domestic-flights-will-begin-from-may-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू एयरपोर्ट पर वेब चेक इन से मिलेगी यात्रियों को एंट्री, देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू एयरपोर्ट पर वेब चेक इन से मिलेगी यात्रियों को एंट्री, देश में 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ाने
Fri, 22 May 2020 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 May 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट, फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में 25 मई से शुरू हो रही घरेलू उड़ानों को लेकर जम्मू एयरपोर्ट प्रबंधन ने तैयरियां पूरी कर ली हैं। एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा जांच में कुछ बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर एंट्री वेब चेक-इन से मिलेगी। इसके लिए एयरपोर्ट पर हर चेक-इन काउंटर पर वेब कैमरे लगाए गए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों के लिए लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया है।
विज्ञापन
कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट के सुरक्षा जांच में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें यात्रियों की सुरक्षा जांच फिजिकल की बजाय वेब चेक-इन से की जाएगी। फ्लाइट के टाइम से कम से कम दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। एयरपोर्ट निदेशक पीएस ब्यूरिया ने कहा कि एयरपोर्ट टर्निमल में एंट्री से पहले एक तय स्थान पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। आगमन और प्रस्थान एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए रास्ते पर सर्किल और लाइनें बनाए गई हैं। टर्मिनल बिल्डिंग में आने वाले हर यात्री के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप होना जरूरी है।
विज्ञापन
कुर्सियों पर बनाए क्रॉस के निशान
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कुर्सियों पर क्रॉस के निशान बनाए गए हैं ताकि यात्री के बीच पर्याप्त दूरी रहे। टर्मिनल बिल्डिंग में कोविड-19 टेस्ट बूथ बनाया गया है। यहां पर यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। पूरी एयरपोर्ट बिल्डिंग को सैनिटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान हर यात्री को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। टर्मिनल बिल्डिंग पर जगह-जगह पर सैनिटाइजर रखे गए हैं। यात्रियों के सामान को सैनिटाइज करने की पूरी व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षा के साथ सेवा देने के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।