फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Enthusiasm among devotees for the darshan of Ramlala

Jammu News: रामलला के दर्शन के लिए भक्तों में उत्साह

विज्ञापन
Enthusiasm among devotees for the darshan of Ramlala
अयोध्या पहुंचने का बेसब्री से इंतजार, 1350 श्रद्धालु फरवरी में कार सेवकों के साथ जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अयोध्या में श्री राम लला के दर्शनों के लिए जम्मू कश्मीर के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। भक्तजन अपने प्रभु का आशीर्वाद पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रदेशभर से 1350 श्रद्धालुओं ने अयोध्या के लिए अब तक पंजीकरण करवा लिया है और यह आंकड़ा बढ़ सकता है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को फरवरी का समय दिया गया है।
विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से कारसेवकों के साथ अन्य श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बताया जाता है कि विहिप के पास पंजीकृत हुए लोगों में जम्मू संभाग से प्रत्येक जिले से लगभग सौ-सौ लोगों को ले जाया जाएगा। वर्ष 1990 और 1992 के अयोध्या संघर्ष में शामिल रहे करीब 40 कारसेवकों की सूची बनाई गई है, जिनमें अधिकांश ने प्रभु लला के पास जाने की इच्छा जाहिर की है। इनमें अधिकांश लोग बुजुर्ग हो चुके हैं, जिसमें अयोध्या के लिए उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि सात फरवरी की सुबह विशेष आस्था ट्रेन से पहले जत्थे में जम्मू से श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए भेजा जा रहा है। इससे पहले जनवरी के आखिर में कटड़ा से एक विशेष ट्रेन जा रही है। इसके बाद उधमपुर से भी फरवरी के शुरू में आस्था ट्रेन जाएगी।
विज्ञापन

---------
आस्था में यात्री किराया निर्धारित
भाजपा के उपाध्यक्ष असीम गुप्ता के अनुसार आस्था ट्रेन में जम्मू से जाने वाले यात्रियों को जम्मू से अयोध्या और वापसी के लिए 1500 रुपये, उधमपुर से अयोध्या और वापसी के लिए 1600 रुपये और कटड़ा से अयोध्या व वापसी के लिए 2200 रुपये यात्री टिकट देना होगा। ट्रेन में यात्रियों को दोनों ओर से तीन-तीन समय खाना मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed